फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग अभ्यास से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता : जनक राज

Tue, 21 Jan 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके29-भालोठ स्थित द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण में योगा करते व
विज्ञापन
भालौठ स्थित द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण सोमवार को पहला दिन रहा। इसमें योग एक्सपर्ट डॉ. जनक राज बच्चों को योग की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को मंत्र उच्चारण के बाद यौगिक सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद आसनों में मुख्य रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन व पादहस्त आसन भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास में आसनों से शरीर में लचीलापन और संतुलन बढ़ता है और प्राणायाम के अभ्यास से रक्त परिसंचरण तंत्र बेहतर बनता है, संचार प्रणाली संतुलित होती है, हृदय व फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है, इसीलिए सभी को नियमित रूप से कम से कम 40 मिनट से 60 मिनट तक योग का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। प्राचार्य आरती ओहल्यान ने बताया कि इस योग प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को और ज्यादा बेहतर बनाने व एकाग्रता में वृद्धि करना है। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर प्रियंक हुड्डा, शारीरिक शिक्षक संदीप हुडा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें