रोहतक। आणविक निदान में रोजगार की अपार संभावनाए हैं। यह बात गंगा राम इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की एसोसिएट प्रोफेसर एवं जेनेटिक्स विभाग की एलुमनी डाॅ. प्रीति पालीवाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू)के जेनेटिक्स विभाग और कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आणविक निदान में कॅरिअर के अवसर विषय पर व्याख्यान के दौरान कही। डाॅ. प्रीति ने आणविक परीक्षण में उपयोग की जाने वाली वर्तमान अत्याधुनिक तकनीकों पर चर्चा की है। उन्होंने आनुवंशिक परामर्श के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए। साथ ही रोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। जेनेटिक्स विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ ने डॉ. प्रीति पालीवाल का स्वागत किया। प्राध्यापक डाॅ. मुकेश तंवर ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. रितु यादव, डॉ. नीलम सहरावत, जेनेटिक्स विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।