कलानौर। नगरपालिका की गुढ़ान मोड़ स्थित पशु हस्पताल के नजदीक 10 नवनिर्मित दुकानों की बोली रोहतक उपायुक्त के आदेश अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजेश सैनी की अगुवाई में बुधवार को संपन्न हुई। बोलीकर्ताओं ने 25 हजार रुपए जमा करवाकर बोली लगाई। तहसीलदार राजेश सैनी ने कहा कि बोलीदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विडियोग्राफी के साथ दुकानों की बोली संपन्न हुई है। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप जैन, भवन निरीक्षक पंकज गर्ग, रोशन लाल, नवीन, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद