फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर इमलीगढ़ स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजकीय माध्यमिक विद्यालय इमलीगढ़ को मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता कमेटी चेयरमैन अतिरिक्त उपायुक्त ने परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन

विद्यालय को एक लाख रुपये व सम्मान पत्र दिया गया। विद्यालय में कार्यरत स्टेट अवॉर्डी अध्यापक अजमेर सिंहमार ने बताया कि इस विद्यालय को संवारने में समाजसेवी विजय मित्तल व उसके बेटे दीपक उर्फ बबलू मित्तल की ओर से लगभग 15 लाख की राशि से शुरुआत की थी।
इसके बाद 21 लाख रुपये राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने डी प्लान से दिलवाए। समाजसेवी सुनीत गोयत, संदीप सैनी, बलजीत सिंह ने सहयोग किया और पिछले चार साल में लगभग 2 लाख रुपये अध्यापकों ने एकत्रित कर स्कूल में खर्च किए गए। जिला स्तर पर प्रथम आने पर महम ब्लॉक का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र नेहरा ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अशोक कुमार, समाजसेवी विजय मित्तल, अध्यापक विकास कुमार, राजपाल सिंह, हरिराम सैनी, गुलाब सिंह, राजदुलारी, सुनीता व सुमन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें