फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अवैध कनेक्शन की सजा महज 60 रुपये

Wed, 27 Apr 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पेयजल समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कहीं बूंद-बूंद पानी को लेकर मारामारी है तो कहीं खुलेआम धड़ल्ले से पानी को बहाया जा रहा है। इस पर अधिकारियों की कार्रवाई अवैध कनेक्शन वालों पर किसी मेहरबानी से कम नहीं। हो भी क्यों न अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महज 60 रुपये का चालान काट मनमर्जी की छूट दे रहा। अब ऐसे में पेयजल समस्या का दूर होना किसी मजाक से कम नहीं। 
विज्ञापन


पेयजल बर्बादी पर काटा चालान
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मंगलवार लाढ़ौत रोड पर पेयजल की किल्लत की शिकायत पर छापामारी की। यहां पानी को व्यर्थ बहा रहे कई लोगों को चेतावनी दी तो कई के चालान काटे। एक निजी नर्सिंग कॉलेज के सामने एक व्यक्ति ने तो खाली प्लाट में बाकायदा किचन गार्डनिंग कर रखी थी। उसके खिलाफ विभाग ने 120 रुपये का चालान काटा है। 120 रुपये के चालान काटे जाने का अब उन लोगों ने मजाक बना दिया है, जिन्हें पानी नहीं मिलता। लोगों ने रोष जताया कि 60 रुपये का पेयजल के एक कनेक्शन का बिल आता है, पकडे़ जाओ तो 120 रुपये जुर्माना भर तो मुसीबत क्या है। जबकि जिनके घर में बूंद पानी नहीं आता उन्हें अपना काम छोड़कर पानी का टैंकर 700 रुपये में मंगाना पड़ता है। 

चालान का यह है नियम
अधिकारियों की मानें तो अवैध कनेक्शन की वजह से लोगों तक पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। अगर किसी ने एक नल का अवैध कनेक्शन कर रखा है तो उस पर 60 रुपये और किसी ने दो नल का अवैध कनेक्शन कर रखा है तो उस पर 120 रुपये का चालान बनता है। अब ऐसे में वह कितना ही पानी क्यों न व्यर्थ करता हो इस पर कोई कार्रवाई न होना विभागीय कार्रवाई पर सवाल है। 
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अार पंवार से सीधी बात चीत
सवाल : छापामारी के दौरान कितने चालन किए गए?
जवाब : छापामारी में पांच से छह चालान काटे गए हैं, ये पानी व्यर्थ बहा रहे थे। इसके अलावा कई अवैध कनेक्शन भी काटे गए हैं। ये कनेक्शन दूषित पेयजल सप्लाई का मुख्य कारण बने थे। 
सवाल : 135 लीटर प्रति व्यक्ति तक क्यों नहीं पहुंच रहा है?
जवाब : हमारे पास से पानी बराबर सप्लाई हो रहा है। बीच में कुछ लोग अवैध कनेक्शन लगाए हुए हैं। इससे पानी दूषित होता है और आगे टेल तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
सवाल : गर्मी में अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने की क्या व्यवस्था है?
जवाब : हम टेल तक पानी देते हैं, यदि किसी को समस्या है तो वह संपर्क कर सकता है। वहां हम विभाग की ओर से पानी के टैंकर भिजवा देंगे। 
सवाल : पानी व्यर्थ बहाने वालों पर क्या सख्त कार्रवाई होगी?
जवाब : फिलहाल इसके लिए मर्यादा पूर्वक मना किया जा रहा है। जिसका कनेक्शन अवैध मिल रहा है उसे काट रहे हैं और जुर्माना कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के लिए विभागीय नियम बनाने के लिए लिखा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें