फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में मशीनों से किया जा रहा था खनन, सीएम फ्लाइंग ने 18 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। यमुना में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि ठेका कंपनियां अधिक रेत निकालने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हट रहीं। शुक्रवार को असदपुर नांदनौर में जलकोवा बिल्डकॉम कंपनी की तरफ से यमुना के अंदर रेत खनन किया जा रहा था। इसी दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने वहां खनन में प्रयोग हो रहे 18 वाहनों को जब्त कर लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

सोनीपत क्षेत्र में यमुना 42 किमी के दायरे में बहती है। इसमें कई स्थानों पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। मामले में पहले भी कई ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा चुकी है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के छापा मारने के बाद भी अवैध खनन नहीं रुक रहा। असदपुर नांदनौर में जलकोवा बिल्डकॉम कंपनी ने रेत खनन का ठेका ले रखा है। पानी के बहाव में किसी भी तरीके से खनन करने पर कार्रवाई के साथ जुर्माने का प्रावधान है। कंपनी की ओर से यमुना में बहाव के बीच पोकलेन मशीन को उतारकर खनन किया जा रहा था। इसी दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान पोकलेन मशीनों से रेत खनन होता मिला। टीम ने मौके पर छह पोकलेन, 11 ट्रक और डंपर व एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसके बाद खनन विभाग की टीम को बुलाकर जब्त वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिय्रा।
अवैध खनन नहीं रुकने पर खनन अधिकारी का तबादला
जिले के यमुना क्षेत्र में अवैध खनन लगातार जारी है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगाने के चलते कई बार लोग शिकायत कर चुके हैं। सरकार ने जिले के खनन अधिकारी अशोक कुमार का तबादला यमुनानगर कर दिया है। उनकी जगह माधवी गुप्ता को सोनीपत में खनन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें