फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे में अवैध कट और अंधे मोड़ जानलेवा न बन जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के अंदर बाहर बने अवैध कट व अंधे मोड़ प्रशासन की अनदेखी के चलते कोहरे में जानलेवा बन सकते हैं। इसके बावजूद लोकनिर्माण विभाग व नगर निगम कदम नहीं उठा रहे हैं। डीसी का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कदम उठाएं।
विज्ञापन

मौसम में बदलवा होने के के साथ ही प्रदूषण के साथ स्मॉग बढ़ने लगा है। बदलते मौसम के साथ कोहरा भी छाने लगा है, जिससे यह अंधे मोड़ व अवैध कट किसी की भी जान ले सकते हैं। प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शहर में निर्माण कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है, जिससे शहर के अंदर व बाहर अधिक अवैध कट लोगों ने बना लिए हैं। इससे लोग तेजी से वाहन लेकर निकलते हैं तो हादसे का शिकार हो जाते हैं। हादसों में कई लोगों की भी जान भी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन अनजान बना हुआ है। इन पर लगाम लगाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में यहां-यहां बने हुए हैं अवैध कट
बढ़ते कोहरे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पडे़गा। शहर के शीला बाईपास, आंबेडकर चौक, सेक्टर-1 से दिल्ली रोड, राजीव गांधी स्टेडियम के पास, सेक्टर-36 के पास, दिल्ली रोड जींद रोड,व अन्य जगह बने अवैध कट और अंधे मोड़ जानलेवा हो सकते हैं।
विज्ञापन

समय रहते जिम्मेदार अधिकारी कदम उठाएं, ताकि कोहरे व धुंध में कोई हादसा न हो। अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
- धीरेंद्र खड़गटा, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें