फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराज्यीय स्तर पर चल रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध धंधा

Wed, 20 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र में लगातार हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई कर भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया जा रहा है। अब गांव करनखाल में रोहतक की टीम ने कार्रवाई की है। गांव के ही एक घर में अवैध रूप से लिंग परीक्षण किया जा रहा था। मौके से दंपती को गिरफ्तार किया गया है जबकि पति-पत्नी सहित चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। 19 अगस्त को हरियाणा के रोहतक के पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डाॅ. विश्वजीत की टीम ने हसनपुर के गांव करनखाल में एक घर में छापा डाला। टीम ने घर से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

20 से 40 हजार रुपये तक चल रहा रेट
भ्रूण लिंग परीक्षण का धंधा पकड़े जाने के बाद यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि इसके रेट अलग-अलग हैं। लोग भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 20 हजार से 40 हजार तक की फीस दे रहे हैं। मंगलवार को भी टीम के साथ पहुंची महिला ने दलाल को 25 हजार रुपये बतौर फीस दी थी। उक्त रकम को बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें