फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध गर्भपात का भंडाफोड़, केमिस्ट संचालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
रोहतक के गांव किलोई में गर्भपात करने की दवा देने के आरोपी दवा विक्रेता व एक अन्य पर कार्रवाई कर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले में अवैध रूप से चले रहे गर्भपात का स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार रात भंडाफोड़ किया है। केमिस्ट संचालक कुलदीप मरीजों को गर्भपात की दवा दे रहा था। यहां किलोई निवासी शक्ति ने गर्भपात की दवा खरीदी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एमटीपी एक्ट, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट व बीएनएस एक्ट के तहत सदर थाना रोहतक में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व एफडीए विभाग की टीमों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर जांच व कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गईं। इसमें पीसी पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, औषधि नियंत्रक अधिकारी मनदीप मान व रणजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें