फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: म्यूजिक कार्यक्रम कराने के नाम पर आईआईएम रोहतक से 23.32 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के सुनारिया रोड स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक से गायक अमित मिश्रा का म्यूजिकल लाइव कार्यक्रम करने के नाम पर प्रोपराइटर ऑफ कैंपस म्यूजिक के अशोक भगत व उसकी टीम ने 23.32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों से कई बार रुपये मांगे लेकिन वापस नहीं दिए। सात माह तक रुपये वापस न करने पर संस्थान ने शिवाजी कॉलोनी थाने में मंगलवार को केस दर्ज कराया है।
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी रोहित चड्ढा ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 19 जनवरी को अशोक भगत प्रोपराइटर ऑफ कैंपस म्यूजिक फेस्टिवल व उसकी टीम ने आईआईएम रोहतक में गायक अमित मिश्रा का लाइव कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए 23.32 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि संस्थान में कार्यक्रम करने के एक कंपनी से रुपये लिए थे। कार्यक्रम का आयोजन नहीं कराया तो संस्थान ने रुपये वापस मांगे लेकिन कंपनी ने नहीं लौटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें