फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी समाज की अनदेखी गठबंधन सरकार को चुनाव में पड़ेगी भारी : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को समाज के हितों की अनदेखी का खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। गठबंधन सरकार ने ओबीसी समाज के हितों पर कुठाराघात किया है। सरकार ने झूठ बोलकर समाज को बरगलाया है। इसके चलते ओबीसी समाज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। यह कहना है कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी का। वह जिला कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को प्रदेश के इतिहास में पहली बार बीपी मंडल की जयंती करनाल में मनाई जाएगी। उन्होंने केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में क्रीमीलेयर लागू करने व जातीय जनगणना करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्रीमीलेयर की आय सीमा आठ लाख की है। जबकि हरियाणा सरकार ने इसे घटाकर छह लाख कर दी है। यह समाज के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का 27 प्रतिशत आरक्षण बनता है, लेकिन सरकार ने सिर्फ पंचायती राज में आठ प्रतिशत आरक्षण दिया है। कांग्रेस शासनकाल में ओबीसी समाज से 24 चेयरमैन बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तेलूराम जांगडा, पूर्व मंत्री अतर सिंह, लोकिराम प्रजापति, डॉ. मामराज स्वामी, देवेंद्र भारत, जिले सिंह गुलिया, संदीप पांचाल, विजय रोहिल्ला, राजबीर वैरागी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें