फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन नौकरी के नाम पर युवक से 1.23 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की हरिसिंह कॉलोनी के युवक को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठग गिरोह ने 1.23 लाख रुपये हड़प लिए। शहर में एक सप्ताह में ऑनलाइन जॉब के नाम पर तीसरी ठगी है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को उसके पास कॉल आई। युवक बोला, आपको ऑनलाइन नौकरी में केवल होटलों की रेटिंग तय करनी है। इसके लिए ग्रुप में शामिल होना होगा, जिसकी फीस लगेगी। बाद में मुनाफा वापस कर दिया जाएगा। इस तरह उससे 1 लाख 23 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब उसने पैसे मांगे तो कहा कि आपको 1 लाख 80 हजार रुपये और जमा कराने होंगे। इसके बाद राशि आपके खाते में आएगी। उसने कहा कि उसे कमीशन नहीं चाहिए, जो राशि उसने निवेश की है वहीं वापस कर दीजिए। आरोपी इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। इससे पहले धामड़ गांव की महिला से लाखों रुपये की ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें