रोहतक। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बतरा के कार्यालय में हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक बतरा ने कहा कि भाजपा को रोहतक की अनदेखी भारी पड़ेगी। शहर के लोग भी हकीकत समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें, इसके साथ ही यह भी देखें कि कहां-कहां दूसरे प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय अब कम बचा है। वहीं, कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी अफवाह से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।