फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेंज कार्यालय में दरबार लगा पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का आईजी ने किया निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में वीरवार को खुला दरबार लगाया। गृह जिला तबादला छोड़कर पुलिस कर्मचारियों की करीब 97 प्रतिशत समस्याओं का मौका पर ही समाधान कर दिया गया।
आईजी ने समस्याएं सुनने के साथ ही मौके पर उनका समाधान किया। इस संबंध में संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपनी समस्याओं को लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे पुलिस कर्मियों के चेहरों पर आईजी के प्रोत्साहित करने वाले निर्देशों ने खुशियां लाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ दरबार दोपहर 3:00 बजे तक चला। समस्या निवारण के लिए रेंज के तहत आने वाले चार जिले रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी व भिवानी के 40 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी अर्जी लगाई। इनमें लगभग 50 प्रतिशत अर्जी तबादलों की रही। अधिकांश कर्मचारियों ने तबादला की इच्छा रखने का कारण मां-बाप की बीमारी, बच्चों की देखभाल व घर परिवार की समस्याएं बताई। आईजी ने भी पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके गृह जिला छोड़कर किसी को निराश नहीं किया। उनकी प्रार्थना मंजूर करते हुए तबादला संबंधी कार्रवाई के आदेश जरी किए। तबादलों के अलावा वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, इंक्रीमेंट, विभागीय जांच व निलंबन से ड्यूटी बहाली के मामले भी आए। निलंबन बहाली के संबंध में झज्जर के जवान के निवेदन पर संज्ञान लेते हुए आईजी ने जिले के निलंबित अन्य जवानों को भी बहाल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें