फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कार्यालय में तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Jul 2014 02:33 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रेंज के आईजी कार्यालय में तैनात एएसआई सुशील कुमार पुत्र बलबीर की जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब सोनीपत के गांव बैंयापुर निवासी एएसआई बुधवार सुबह घर से ड्यूटी पर रोहतक आने के लिये निकला था।
विज्ञापन


गांव के बस अड्डे पर ही एएसआई के भाई अनिल के लड़के साहिल ने अपने दो साथियों के साथ मिल एएसआई पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गया। गोलियां उसके सिर, सीने और कमर में लगीं। परिजनों ने सुशील को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सुशील की पत्नी विमला की शिकायत पर पुलिस ने भतीजे साहिल, कालू और सुरजीत के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

 20 दिन पहले ही आया था आईजी कार्यालय में : आईजी कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता अजीत शर्मा ने बताया कि एएसआई सुशील कुमार सोनीपत के एसपी कार्यालय में तैनात था। करीब 18-20 दिन पहले ही उसे आईजी कार्यालय में अस्थाई ड्यूटी पर बुलाया गया था। सुशील यहां सहायक के रूप में कार्यरत था। उसका व्यवहार काफी अच्छा था और वह अपनी ड्यूटी भी बेहतर ढंग से करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें