फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पानी का दुरुपयोग किया तो लगेगा जुर्माना

Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पानी का दुरुपयोग करने वालों से विभाग इस बार सख्ती से पेश आएगा। पानी व्यर्थ बहाने, वाहन धोने और आपूर्ति के समय लॉन में पानी देते मिले तो पहली बार जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार फिर से जुर्माना लगाने के साथ ही कनेक्शन कनेक्शन काटा जाएगा। पेयजल लाइन में हुए कनेक्शन पर मोटर पंप लगा मिला तो यह जब्त होगा और जुर्माना भी लगेगा। एचएसवीपी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के सभी सेक्टरों में कौन-कौन पानी व्यर्थ बहाता है। ऐसे लोगों पर विभाग की टीम निगाह रखेगी और उनकी मार्किंग भी करेगी। इस आधार पर विभाग उन्हें पानी व्यर्थ न बहाने का नोटिस जारी करेगा। यदि संबंधित घर या दुकान पर पानी व्यर्थ बहाते हुए पाए गए तो जुर्माने के साथ कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में एचएसवीपी के सेक्टरों में सात हजार पेयजल कनेक्शन हैं। नोटिस के माध्यम से सेक्टरवासियों से अपील की गई है कि अगर कोई सेक्टरवासी प्राधिकरण की ओर से बनाए गए इन नियमों की उल्लंघना करता है तो उस पर पहली बार पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। अगर वह दूसरी बार नियमों की अवहेलना करता पकड़ा जाता है तो न केवल पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। बल्कि उसका पेयजल कनेक्शन भी काट दिया जाएगा तथा बाद में कनेक्शन जोड़ने के लिए एक हजार रुपये की फीस भी अलग से वसूली जाएगी।
सात हजार हैं कनेक्शन
बहादुरगढ़ के सेक्टरों में सात हजार पेयजल कनेक्शन हैं। सेक्टरों में इन दिनों एचएसवीपी की ओर से 14 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी सप्लाई किया जा रहा है, जबकि सेक्टरों की संख्या के अनुसार यहां पर 20 एमएलडी की मांग है। पानी की मांग अधिक हो गई है। प्रतिदिन सात से आठ क्यूसिक पानी की जरूरत है, लेकिन नहर से उन्हें पांच क्यूसिक पानी ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आशीष कुमार, जेई, एचएसवीपी

वर्जन...
पेयजल की बर्बादी के लिए कई तरह के नियम लागू किए गए हैं। नियमों की पालना न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और पेयजल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

-नरेश राणा, एसडीओ, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें