फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झगड़े में बीच-बचाव किया तो उसी को धुना, गंभीर

Mon, 06 May 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद निवासी एक व्यक्ति को झगड़े में बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार निवासी रोहद झज्जर ने बताया कि वह अपनी आंटी के घर प्रसाद लेने के लिए गया था। उस समय आनंद, ललिता व उसके दो लड़के आंटी के साथ बदतमीजी कर रहे थे। मैंने उनसे उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो वे मुझे बुरी तरह मारने लगे। इसी दौरान उन्होंने 10-12 अन्य लड़कों को भी बुला लिया। इसके बाद उन सभी ने उसे बुरी तरह पीटा। विजय ने बताया कि जब वह इलाज के दौरान पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल था तो उसकी पत्नी का फोन आया कि काले रंग की गाड़ी में आए कुछ लोग दरवाजे को लात मार रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। विजय के अनुसार उस समय घर पर उसकी पत्नी और लड़का अकेले थे। आरोप है कि उक्त युवकों के हाथों में हथियार और नुकीले हथियार थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें