फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक पांच लाख न दिए तो बेटे को पांच गोली मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के आजाद नगर में नाई की दुकान चला रहे एक युवक से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके लिए उसकी दुकान पर एक पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा है कि, सोमवार तक पांच लाख रुपये न दिए तो बाहर रह रहे बेटे को पांच गोली मार देंगे। दुकानदार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर निवासी कुलबीर उर्फ सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि उसने कन्हेली रोड पर किराए की दुकान कर रखी है। वह नाई के तौर पर काम करता है। 26 मई को रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे आया तो दुकान के बाहर दीवार पर एक पत्र चस्पा मिला। उसने पत्र पढ़ा, जिसमें लिखा था कि सोमवार तक पांच लाख रुपये न दिए तो, तेरा बेटा जो बाहर रहता है व तुझे 5 गोली मार देंगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार को पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया।
वर्जन-
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दबाव डालकर अवैध वसूली करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। साथ ही पत्र को भी कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें