पहली बार वोट डाल रहे हैं तो इनका रखें ध्यान
-चुनाव आयोग की वेबसाइट या वोटर स्लिप पर मतदान केंद्र व बूथ संख्या चेक कर लें।
-मतदान के लिए आवश्यक पहचान पत्र अवश्य साथ लकर जाएं।
-बूथ पर प्रथम चुनाव अधिकारी आपका नाम वोट लिस्ट में देखेगा।
-दूसरा चुनाव अधिकारी रजिस्टर में हस्ताक्षर कराकर एक पर्ची देगा और अंगुली पर स्याही लगाएगा।
-तीसरा मतदान कर्मी आपकी पर्ची लेगा और स्याही लगी अंगुली चेक करने के बाद ईवीएम) के पास भेज देगा।
-पसंद के प्रत्याशी के सामने का नीला बजट दबाएं। बटन दबाते ही एक बीप की आवाज आएगी।
-अगर वीवीपैट मशीन लगी है तो आपने जिसे वोट दिया है, उसकी पर्ची मशीन में दिखाई देगी।