फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले भी तोड़फोड़ से सुधरे थे किला रोड के हालात, व्यापारी नहीं माने तो बरतनी पड़ेगी सख्ती -डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना काल में जिला प्रशासन का फोकस बाजारों में अतिक्रमण व भीड़-भाड़ रोकने पर है। मंगलवार दोपहर बाद डीसी कैप्टन मनोज कुमार किला रोड पहुंचे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि 20 साल पहले जब मैं सीटीएम था, तब भी किला रोड बाजार में हालात आज जैसे थे। तब काफी तोड़फोड़ से हालात सुधारे गए थे। पहले व्यापारियों को समझाया जाएगा, अब नहीं माने तो सख्ती बरतने पड़ेगी।
विज्ञापन

डीसी ने कार से पूरे बाजार का राउंड लिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद डीसी की गाड़ी अतिक्रमण के कारण मुश्किल से बाजार से निकल सकी। इस दौरान एसडीएम एवं निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार व दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि अब किला रोड पर पार्किंग बन गई है। बाजार के बीचोंबीच डिवाइडर लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद हालात पहले की तरह हैं। ऐसे में डिवाइडर रखने का क्या फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाजार में कोई अप्रिय घटना घटती है तो अतिक्रमण के कारण प्रशासन व फायर ब्रिगेड की गाड़ी बाजार से नहीं निकल पाएगी। फिर प्रशासन पर ही सवाल उठाए जाएंगे। इसके अलावा डीसी तहसील पहुंचे और तहसीलदार राजेश कुमार से रजिस्ट्री को लेकर बातचीत की। तहसीलदार ने डीसी को बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण अभी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। मुुख्यालय से दिक्कतों को दूर किया जा रहा है।
आज 11 बजे होगी व्यापारियों की डीसी से मीटिंग
बाजारों से अतिक्रमण हटाने व कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ कम करने के लिए डीसी ने बाजारों के प्रधानों की बुधवार सुबह 11 बजे लघुसचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में मीटिंग बुलाई है। इसके लिए डीसी आफिस की तरफ से प्रमुख बाजारों के प्रधानों को फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें