फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाल में सूजन और कान में दर्द है तो ये मम्प्स है

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी में वायरल बुखार और पेचिस के साथ मम्प्स के भी मामले आने लगे हैं। गत सप्ताह से रोजाना तीन से चार मरीज मम्प्स के आ रहे हैं। मरीज 4 से 10 वर्ष के आयु के हैं। मम्प्स एक वायरल संक्रमण है। इसके प्रभाव में आने के बाद कान दर्द, ठंड लगना, भूख न लगना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। इस संक्रमण की शुरुआत में कान के नीचे गर्दन के पास सूजन होने लगता है। चिकित्सकों के अनुसार इस संक्रमण को मीसल्स, मम्प्स और रूबेला (एमएमआर) वैक्सीन से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल के बच्चों की ओपीडी अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। बच्चों की दोनों ओपीडी मिलाकर 127 मरीज ही पहुंचे। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी व पेचिस के रहे।


यह एक वायरल संक्रमण है, जो सात दिन में चला जाता है। इसका आम लक्षण गाल में सूजन और कान में दर्द है। यह कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। संक्रमण के बाद मरीज में सुस्ती और थकान महसूस होता है। इसमें कान में दर्द की भी संभावना रहती है। संक्रमण होने पर तत्काल अपने विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही भोजन में खिचड़ी, दलिया व तरल पेय पदार्थ देना चाहिए। साथ ही इससे संक्रमित मरीज से दूरी बनाकर रखना चाहिए। -डॉ. कुलप्रतिभा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं लक्षण
-सिरदर्द
-कान दर्द
-गर्दन से कान के बीच सूजन

-ठंड लगना-तेज बुखार
-भूख न लगना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें