रोहतक। मेडिकल मोड़ स्थित देवीलाल पार्क में पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों
का कहना है कि उन्हें 19 जुलाई का इंतजार है। इसके बाद समाधान नहीं हुआ तो 20 जुलाई को सर्वखाप पंचायत की जाएगी। राकेश हुड्डा, अभिषेक लोहाट, मंजीत, चांद, सविता, सुकन्या, ऋषि, संजय, सुनिल, संदीप, अनुज, अमित ने कहा कि पंचायत आंदोलन तेज करने का फैसला ले सकती है। पंचायत के फैसले के अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी इसलिए अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल कर राहत प्रदान की जाए। संवाद