नेत्रदान करने वाले परिवार को सम्मानित करते डा. दिनेश शर्मा व अन्य। स्रोत: विभाग
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने शीलावंती मक्कड़ के परिवार को मातूराम कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रेरणा दिवस पर सम्मानित किया। इसमें डॉ. रमेशचंद्र आर्य ने शीलावंती माकड़ के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया व परिवार का नेत्रदान के लिए आभार जताया। निरंकारी मिशन जोनल इंचार्ज भिवानी बलदेव राज नागपाल ने कहा कि जीना उसी का है जो औरों के लिए जिया जाए। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस परिवार ने अपने छठे प्रियजन की आंखों का नेत्रदान करा कर पारिवारिक नेत्रदान परंपरा को सार्थक किया है। मृत्यु के बाद छह घंटे तक हमारी आंखें काम आ सकती है। ऐसे मामले में हमें 108 पर तुरंत सूचना देनी होती है। यहां डाॅ. सत्य प्रकाश, लखविंदर सिंह, हेमंत निरंकारी, जगत सिंह गिल, राजेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन ऑफिस से फार्मेसी ऑफिसर प्रमोद नांदल, रिंकू निरंकारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो