महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक में आयोजित मेजर ध्यानचंद श्रद्धांजलि सभा में उपस्थ
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन करवाया गया। महाविद्यालय के सभी स्टाफ व छात्राओं की उपस्थिति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के साथ जोड़ा गया। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने सभी छात्राओं को इस राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने के लिए भी कहा क्योंकि - खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया। संवाद