फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा का डर सताए तो सीबीएसई हेल्पलाइन को करो फोन

Tue, 01 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने जा रही है। मंगलवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा है। परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अधिकतर विद्यार्थियों को मुश्किलें आ रही हैं। 
विज्ञापन

कई विद्यार्थी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कैसे पैटर्न बनाकर तैयारी करें तो कई अभी तक पाठ्यक्रम को लेकर असमंजस में हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं जिनकी परीक्षा के डर से रातों की नींद उड़ गई है। ऐसी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए सीबीएसई ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 
जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्र के काउंसलर भी नियुक्त किए गए है। विद्यार्थी इस टोल फ्री नंबर 1800118004 और बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन

इनका भी रखे विशेष ध्यान1. अगर किसी विषय की प्लानिंग बनाकर तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।2. नींद न आना या ज्यादा नींद आना, डिप्रेशन और तनाव के कारण हैं। अभिभावक इसे हल्के में न लें और बच्चों के साथ बैठें। ऐसे समय में उन्हें ताने न मारे।3. कई बार बच्चे रात को सोते समय एक-एक घंटे के बाद अलार्म लगा लेते हैं, ताकि वह एक घंटे बाद उठकर पढ़ लें। पर, यह उनकी याददाश्त के लिए खतरनाक है। विद्यार्थियों के लिए लगातार आठ घंटे नींद लेनी बहुत जरूरी है।4. अगर रात को पढ़ने की आदत है तो इसे बदल लें। दिन में पढ़ने की आदत डालें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें