12...रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास सब यूनिट नंबर 3 में विरोध प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्
- फोटो : Samvad
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य सचिव धर्मराज कुंडू ने कहा कि सरकार जल्द ऑनलाइन तबादला नीति पर रोक लगाएं, अन्यथा बिजली मंत्री के कार्यालय व आवास का घेराव किया जाएगा। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की सभी सब यूनिटों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर बिजली मंत्री को उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने केवल ऑनलाइन तबादला नीति को बिजली निगमों में लागू नहीं करने की मांग की। संवाद