संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की रफ्तार धीमी रही, साथ ही घंटों देरी से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 7:52 घंटे व कालिंदी एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक लेट रहीं। अन्य ट्रेनों की भी ऐसी स्थिति रही।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता 50 मीटर तक रही। इससे वाहन रेंगकर चले। दिन बढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता चला गया। करीब 11 बजे निकली धूप से लोगों को राहत मिली।
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
पंजाब मेल ट्रेन 1:34 घंटा, अवध-असम 1 घंटा, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 1:37 घंटा, दिल्ली-जींद 1:10 घंटा, जाखड़-दिल्ली 1:49 घंटा, हिसार-नई दिल्ली 37 मिनट, पातालकोट 1:54 घंटा, किसान एक्सप्रेस
47 मिनट, हिमसागर 1:17 घंटे, इंटरसिटी 1:14 घंटा, जींद-दिल्ली मेमू 1:10 घंटा लेट रहीं।
-
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें
पातालकोट सुपरफास्ट 4: 27 घंटे, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 1:09 घंटा, गोरखधाम 7:52 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक, सर्बत दा भला एक्सप्रेस 6:57 घंटे, दिल्ली से बठिंडा 34 मिनट, नई दिल्ली-जींद पैसेंजर 2:37 घंटे, नांदेड़-श्रीनगर 6:14 घंटे, नई दिल्ली से रोहतक एक्सप्रेस बहादुरगढ़ में रद्द, दिल्ली से श्रीनगर एक्सप्रेस 58 मिनट, किसान करीब 2 घंटे लेट रहीं।