27...रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन सर्कल कार्यालय में भूख हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्शन करते
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में सर्कल कार्यालय में वीरवार को बिजली निगम कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ व पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति को लागू न करने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। राज्य कार्यकारिणी के महासचिव धर्मराज कुंडू ने कहा कि मांगें नहीं मानीं गईं तो 2 फरवरी को प्रदेश में जोनल स्तर पर भूख हड़ताल होगी।
धर्मराज कुंडू ने कहा कि 10 जनवरी को राज्य चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देशानुसार यह भूख हड़ताल की गई। राज्य सरकार की तानाशाही नीतियों का विरोध किया। सर्कल सचिव विकास दहिया ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 के हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए।
राज्य उपप्रधान कर्मवीर सिवाच ने बताया कि जोखिम भरे महकमे में ऑनलाइन ट्रांसफार्मर पॉलिसी को रद्द किया जाए। लगातार टेक्निकल कर्मचारियों की हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। इस दौरान नवजीत खत्री सचिव सांपला, राजेश यादव, ओमवीर प्रेस सचिव, विनोद, जयवीर खिचड़, सुधीर राठी, भूपेंद्र हुडा, जगबीर, सतनारायण, रविंद्र सुरेंद्र प्रधान भालौठ, संजय डोगरा, धर्मेंद्र, संदीप ओहल्याण, सुनील हुड्डा, जसबीर सैनी व रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राज्य सचिव रामनिवास सैनी आदि मौजूद रहे ।