रोहतक। जिले में कोरोना के 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं नौ मरीजों के ठीक होने से उन्हें संक्रमण से राहत भी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार मंगलवार को जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 99 पहुंच गई है। जबकि जिले में अभी तक 32191 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 578 उपचार के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सेक्टर 14, सेक्टर तीन, श्रीराम नगर, आदर्श नगर, मेडिकल कैंपस में तीन, सेक्टर दो, सेक्टर चार, लाखनमाजरा, शहर में नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ब्यूरो