फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किया हर वादा पूरा करूंगी : रेखा गुप्ता

Sun, 20 Jul 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि वह दिल्ली की जनता से किया हर वादा पूरा करेंगी। इसके लिए काम चल रहा है। वह शनिवार को रोहतक के सुभाष नगर में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के बड़े भाई ब्रजभूषण बंसल के आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि उनके बड़े भाई एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 150 करोड़ रुपये उनके गृह कस्बे जुलाना को दिए हैं। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं।
मौके पर ब्रजभूषण बंसल के परिवारजनों सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व अनेक प्रबुद्ध जनों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम के तहत परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और केक काटा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रभारी सतेंद्र परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, उद्योगपति राजेंद्र बंसल व अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। करीब आधा घंटे बाद ही रेखा गुप्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें