गोपाष्टमी पर शहर की विभिन्न गोशालाओं में गोमाता का पूजन कर गोरक्षा का संकल्प लिया गया। गोशालाओं में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सभी ने गोमाता की पूजा की और आशीर्वाद लिया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। कन्हैली मोड़ स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में बाबा बालकपुरी डेरे की गोशाला पर अल सुबह हवन यज्ञ किया गया और दिन भर हरिराम संकीर्तन में गोभक्तों का आवागमन लगा रहा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वैश्य एजुकेशन सोसायटी एवं जैन सभा के पूर्व प्रधान उद्योगपति एवं समाजसेवी नवीन जैन व उनकी धर्मपत्नी सरोज जैन रही। गोपाष्टमी हरि नाम संकीर्तन के मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, समाजसेवी नवीन जैन, एलपीएस बोसर्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन व विधायक भारत भूषण बतरा की धर्मपत्नी नीलम बतरा रही। महंत कर्णपुरी ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर यज्ञ किया गया इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जालंधर से आए गायक कमल दुआ ने अपने भक्ति संगीत से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गायक कमल दुआ के भक्ति गीत... शाम मेरा किन्ना सोना, तेरे जिया कोई नहीं होना। नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मेनू नच लेन दे पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। संकीर्तन में राधा कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं रूपेश और साहिल ने बताया कि उनकी पूरी टीम कार्यक्रम में आई है। वह गायों की रक्षा के लिए कई साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर हरा चारा डालने की भी व्यवस्था कर रखी है। वैश्य व्यायामशाला एवं गौशाला में गोसंवर्धन के लिए गौ पूजन का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी की पूजा विधिपूर्वक विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाई गई और बाद में प्रसाद वितरण किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया। विजय गुप्ता ने बताया कि सभी लोगो ने गोमाता का पूजन कर उसके वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक महत्व को समझा एवं गौ रक्षा व गौ संवर्धन का संकल्प किया। इस अवसर पर जगदीश, अमित गोयल, सुशील मंगल, राजेश जैन, नरेश शर्मा, राजीव जैन, सुनील बल्ली, रमेश रोहिल्ला, विकास गोयल, जगदीश जैन, अजेश गुप्ता, किशन तायल, राम चरन सिंगला, पंडित रोहताश, आलोक गुप्ता, राज गुप्ता, उमा गोयल, ज्योति, मनीष तायल, राहुल, विकास गर्ग, वीना सिंघल, बिमला, बबीता, मंजू, पिंकी, सुलोचना, अनिता, सरोज जैन, भोला पंसारी, लाला परस राम, राजू आदि उपस्थित रहे।
पूर्व सहकारिता मंत्री ने लिया आशीर्वाद
गोपाष्टमी पर्व पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने गोपूजा की। बाबा कर्णपुरी और बाबा कालिदास ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप पगड़ी दुशाला के साथ गोरूप का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके अलावा नवीन जैन, लखपत बल्हारा, सोम मलिक ,राजेश लुंबा टीनू को पगड़ी और दुशाला से सम्मानित किया।