फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगा है मैंने राम से वरदान एक ही, तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी

विज्ञापन
26jjrp01- बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरी महाराज के प्रांगण में श्री रामायण मंडल झज्जर की तरफ से 108वां सुंदरकांड पाठ, हवन यज्ञ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उमा शंकर वशिष्ठ, विपिन कुमार वशिष्ठ, रजनीश हरित, नरेश शर्मा, दीपक दीक्षित, हर्ष डोगरा, सूबे सिंह हरित द्वारा संगीत मय सुंदर कांड पाठ का वाचन किया गया। यह सभी कार्य श्रीमहंत परमानंद एवं मृत्युंजय गिरि महाराज के मार्गदर्शन में किया गया।
उमाशंकर वशिष्ठ ने सीताराम सीताराम सीताराम कहिए जाहि विधी राखे राम ताहि विधी रहिए.. हर्ष डोगरा ने मांगा है मैंने राम से वरदान एक ही की तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी.. जयशंकर वशिष्ठ ने जो गुजरे सही है रजा मैं जो गुजरे सही है रजा मैं जो गुजरे सही है.. रजनीश हरित ने दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना..भजन सुनाया।
विज्ञापन

दिनेश सोनी ने हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं यह दुनिया वाले जलते हम तो बाबा के भरोसे चलते है...भजन गाकर सभी श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध करके भाव विभोर कर दिया।
महंत परमानंद गिरी ने कहा कि आप सब को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। विकास शर्मा, संजय परुथी एवं दिनेश सोनी द्वारा सभी भक्तों को खीर का प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर लाला ताराचंद जिंदल, उमाशंकर वशिष्ठ, सोनू, विपिन कुमार वशिष्ठ, सूबे सिंह हरित, पंकज शर्मा एडवोकेट, बाल किशन, रवि कुमार, सविता गर्ग, बिमला देवी, शकुंतला देवी, विक्रम सेन, ललित सेन, बलवंत कौशिक, कविता, अनीता शर्मा, राज रानी, तरुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें