फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेले में कुछ इश्क किया कुछ काम किया पुस्तक विद्यार्थियों पसंद आई

Fri, 14 Nov 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18-डॉ. सुनीता मल्हान।
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विवेकानंद पुस्तकालय में वीरवार को लगे पुस्तक मेले को विद्यार्थियों ने देखा। कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, शायरी, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी, बाल कविताएं आदि पुस्तकें शामिल रहीं। कुछ इश्क किया कुछ काम किया पुस्तक ज्यादा पसंद की गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा युवाओं ने कविता की पुस्तकें खरीदीं। उपन्यास में काठ का उल्लू पसंद आई। वहीं रिसर्च स्कॉलर को टॉपिक से संबंधित पुस्तकें पसंद आईं। मेले में लगभग 55,000 पुस्तक प्रदर्शित की जा रही हैं। 82 प्रकाशन समूह भाग ले रहे हैं।
0
मेले का इंतजार करती हूं। हर बार चार से पांच पुस्तक खरीदती हूं। अगला पुस्तक मेला आने से पहले सभी पुस्तकों को पढ़ लेती हूं। इस बार उदय प्रकाश की पीली छतरी वाली लड़की पुस्तक व पीयूष मिश्रा की कुछ इश्क किया कुछ काम किया पुस्तक खरीदी।-मनीषा, शोधार्थी, एमडीयू
विज्ञापन



मेले में पहली बार आई हूं। कहानी व उपन्यास पढ़ने का शौक हैं। कल्पना वर्मा की छोटे शहर की लड़की व पल्लवी प्रसाद के काठ का उल्लू पुस्तक खरीदी हूं।-वर्षा, छात्रा, एमडीयू




कई वर्षों से मेले में आती हूं। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, साहित्य व अन्य विषयों पर यहां नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध रहीं। मोहित शर्मा की हाऊ टू गेट ए खरीदी।-प्रिया, शोधार्थी, एमडीयू



पुस्तक मेले में अपने टॉपिक से संबंधित पुस्तकें खरीदीं। हिंदी उपन्यास की पुस्तक भी ज्यादा पसंद आई। गुनाहों का देवता, मैला आंचल व अन्य पुस्तकें खरीदी।- पूजा गोयल, शोधार्थी, एमडीयू

वर्जन
वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त प्राध्यापकों व वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति ने मेले को जीवंत बना दिया। मेला पाठकों और लेखकों के बीच संवाद का उत्कृष्ट मंच है।-डॉ. सतीश कुमार मलिक, पुस्तकालय अध्यक्ष, एमडीयू

18-डॉ. सुनीता मल्हान।

18-डॉ. सुनीता मल्हान।

18-डॉ. सुनीता मल्हान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें