फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता के पति की मौत, कार में मिला शव, दो साथी गंभीर, नशे की ऑवरडोज की आशंका

Sat, 27 Aug 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूजा कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता हैं। जहां शव मिला उस कार में कुछ सीरिंज भी मिलीं है। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। कार में मिले अन्य दो साथी भी गंभीर है। जाट कॉलेज के सामने कार में दोस्त के जन्मदिन की खुशी में पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता पूजा नांदल के पति पहलवान अजय नांदल शनिवार को जाट कॉलेज के सामने खड़ी कार में मृत मिले। कार में ही अजय के दो साथी बेसुध हालत में पड़े थे। कार में कुछ सिरिंज भी मिली हैं। अजय के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्त ने नशे की ओवरडोज देकर मारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गढ़ी बोहर निवासी सीआईएसएफ का जवान अजय, नेवी के जवान कारोर निवासी रवि व सुल्तानपुर निवासी सोनू शनिवार शाम को जाट कॉलेज के बाहर एक कार में बैठे थे। आशंका है कि यहीं उन्होंने नशे के इंजेक्शन लिए। बताया जा रहा है कि यहां वे सोनू के जन्मदिन की पार्टी के लिए आए थे। इसके बाद वे देव कॉलोनी स्थित अखाड़े के पास पहुंचे। यहां वे अचेत हो गए।

अखाड़े के पहलवानों ने पहुंचाया अस्पताल

अखाड़े से बाहर आ रहे पहलवानों ने उनकी कार देख शाम के मैच के लिए उन्हें बुलाने के उद्देश्य से आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं आया। पहलवानों ने कार में देखा तो तीनों अचेत पड़े थे। अजय का शरीर नीला पड़ने लगा था। इसके बाद अखाड़े के पहलवान उन्हें दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कारोर निवासी रवि को गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया। तीसरे पहलवान सोनू का अस्पताल में ही इलाज जारी है। इसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस देर रात मामले की जांच में जुटी हुई थी। परिजनों को भी देर शाम घटना का पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। फिलहाल परिवार के सदस्य कुछ भी कहने से परहेज बरत रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को अजय के मृत हालत में अस्पताल में होने की सूचना मिली थी। थाना सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की। विजेंद्र ने रवि पर अपने बेटे अजय की नशे की ओवर डोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नशे को लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
- महेश कुमार, डीएसपी। 

पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक के शव का सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें