रोहतक। कुआं मोहल्ले की महिला को उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी दो साल पहले राकेश से शादी हुई थी। पति उसे शराब पीकर पीटता है। साथ ही पैसे मांगता है। इतना ही नहीं बेटे को भी अपने पास रखा हुआ है। उसे घर से निकाल दिया है। वह छह माह की गर्भवती थी फिर भी तीन दिन दवाई नहीं दिलवाई। वह शादी के बाद से परेशान है। ब्यूरो