फोटो 2 शिव की मूर्ति वाली कांवड़ लाता झज्जर का श्रद्धालु। संवाद
सांपला। सावन में मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। डाक कांवड़ लाने के लिए इलाके के कई गांवों से युवा हरिद्वार पहुंच गए हैं। कांवड़ियों का लगातार बढ़ता सिलसिला देखा जा रहा है। सांपला, इस्माईला, अटायल, पाकस्मा, कसरैंटी, हसनगढ़, भैंसरु, समचाना, गिझी और दतौड़ से युवा समूह बनाकर हरिद्वार पहुंचे हैं। इन समूहों ने डाक कांवड़ लेकर लौटने का समय भी निर्धारित किया है। शनिवार को सांपला से सैकड़ों कांवड़िया बम-बम भोले का जयघोष लगाते हुए गुजरे। यह यात्रा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रही है। झज्जर जिले के दुजाना गांव का शिव भक्त करीब 30 किलो की शिव मूर्ति वाली कांवड़ लेकर पहुंचा है। यह कांवड़ यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कई भक्त झांकी वाली कांवड़ भी ला रहे हैं। संवाद