शनिवार को रोहतक में हुई 118 एमएम बारिश से हिसार रोड स्थित राजीव नगर में एक प्लॉट में भरे बारिश के पानी में नहा रहा आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी उमा सिंह परिवार सहित राजीव नगर में किराये पर रहता है। दोपहर को उनका आठ वर्षीय बेटा संतोष दो अन्य बच्चों के साथ नजदीक के 400 गज प्लॉट में भरे बारिश के पानी में नहा रहा था। पांच फीट तक गहराई होने के कारण संतोष डूब गया।
संतोष का पिता बाहर गया हुआ था, मां ही घर पर थी। पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने शव को प्लॉट के अंदर तलाश किया और करीब आधा घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। बाकी दोनों बच्चे तैरकर बाहर निकल गए थे।