झज्जर (वि)। एल.ए. सी. सै. स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशाल मानव शृंखला बनाई गई। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के प्रति जागरूक करना है। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर और प्राचार्या निधि दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एचओडी अमित लोहचब व डीपीई ने खेल गतिविधियां आयोजित करने का संकल्प लिया।