आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोध
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित स्कूल में मानवाधिकार दिवस को लेकर बुधवार को भाषण, कविता, समूह गान, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विशेष अतिथि जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि प्रत्येक इंसान को बिना किसी भेदभाव के सम्मान, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के साथ जीने का अधिकार है। सीनियर एडवोकेट सतनाम सिंह ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यों के बारे में जानकारी दी। संवाद