फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : स्तर-एक में 2487 व स्तर-दो में 7638 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
सीआर लॉ कालेज केंद्र में जाने के लिए कतार में लगे परीक्षार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा पात्रता परीक्षा के तहत टीजीटी व पीआरटी के लिए रविवार को दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। टीजीटी के लिए हुई स्तर-दो की परीक्षा के लिए शहर में 29 केंद्र बनाए गए, जबकि स्तर-एक के लिए 10 परीक्षा केंद्र रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की अच्छे से तलाशी ली गई और प्रतिबंधित कोई भी सामान अंदर लेकर जाने नहीं दिया। यहां तक कि ड्यूटी कर्मचारियों के पास भी फोन नजर नहीं आए।
विज्ञापन

पात्रता परीक्षा स्तर-दो की परीक्षा सुबह के सत्र में हुई। परीक्षा में 8602 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, जिसमें 7638 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 964 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। स्तर-दो की परीक्षा के लिए जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। वहीं, स्तर-एक की परीक्षा सायंकालीन सत्र में हुई। परीक्षा में 2870 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, जिसमें से 2487 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं 383 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।
स्तर दो की परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी आना शुरू हो गए, जिन्हें 7:50 बजे प्रवेश दिया गया। सुबह 9 बजे तक प्रवेश करवाया गया, उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया। वहीं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कुछ अभ्यर्थी रोल नंबर को सत्यापित कराना भूले तो कोई आईडी लाना भूल गए। हालांकि बाद में भी कुछ अभ्यर्थियों का प्रवेश करवाया। ढाई घंटे तक चली परीक्षा के दौरान प्रशासन की तरफ से गठित उड़नदस्तों की टीम ने कई बार निरीक्षण किया। दोपहर के सत्र में 12:50 बजे प्रवेश शुरू किया गया, जिसे दो बजे बंद कर दिया गया। दोपहर बाद 3 बजे स्तर एक की परीक्षा शुरू हुई जो सायं साढ़े 5 बजे तक चली। गृह जिले में सेंटर होने के कारण परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

एमडीएन स्कूल के बाहर खुली मिली फोटो स्टेट की दुकान
पात्रता परीक्षा के दौरान एमडीएन पब्लिक स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा के दौरान 500 मीटर नहीं, बल्कि 50 मीटर की दूरी में ही फोटो स्टेट की दुकानें खुली मिली। कुछ अभ्यर्थियों को फोटो स्टेट करवाते हुए भी देखा गया। प्रशासन के निर्देशों का दुकानदारों पर असर देखने को नहीं मिला। उधर, एमडीएन स्कूल के स्टाफ को प्रशासन की तरफ से ड्यूटी के पहचान पत्र दिए गए थे, लेकिन कुछ स्टाफ के गले में पहचान पत्र नहीं था, मात्र धागा लटक रहा था। स्कूल प्राचार्य दूसरों को शिक्षा देती नजर आई, जबकि खुद के स्टाफ की तरफ ध्यान नहीं दिया।
नाक की पिन नहीं निकली तो अभ्यर्थियों को प्रवेश करने से रोका
एमडीएन स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कुछ महिला अभ्यर्थियों की नाक से पिन नहीं निकली। ऐसे में स्कूल प्राचार्य ने उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया। ठीक दो बजे स्कूल का गेट बंद करवा दिया। हालांकि बाद में कुछ अभ्यर्थियों ने नाक की पिन को कटवाया, जिसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य की कई अभ्यर्थियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
वर्जन
जिले में पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई गई। सुबह के सत्र में 29 परीक्षा केंद्र रहे, जबकि सायंकालीन सत्र में 10 परीक्षा केंद्र रहे। नगर परिषद के सीईओ विजय मलिक की निगरानी में परीक्षा करवाई गई। किसी भी सेंटर पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई। अभ्यर्थियों को भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

- वीरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें