फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अक्तूबर से पानी-सीवरेज के बिल खुद बनाएगा और बांटेगा एचएसवीपी

विज्ञापन
HSVP will make water-sewerage bills on its own from October 1 - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पहली अक्तूबर से पानी और सीवरेज के बिलों की व्यवस्था खुद संभालेगा। एचएसवीपी के मुख्य अभियंता हेडक्वार्टर, पंचकूला से मिले निर्देश के बाद स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी कार्यकारी अभियंता डीके आहुजा ने दी है। बता दें कि पानी और सीवरेज के बिलों को बनाने और बांटने का काम पहले भी एचएसवीपी के कर्मचारी ही करते थे, लेकिन तीन साल पहले बैंगलुरू की कंपनी बीसीआईटीएस को यह काम कांट्रेक्ट पर सौंप दिया गया था। यह कांट्रेक्ट 30 जून 2020 को पूरा हो चुका है और तीन महीने का एक्सटेंशन भी 30 सितंबर तक है। कंपनी को जारी नोटिस में कहा गया है कि 30 सितंबर तक अप-टू-डेट बिल जारी किए जाएं और पहली अक्तूबर से यह जिम्मेदारी खुद एचएसवीपी संभालेगा। विभागीय जानकारों के अनुसार एचएसवीपी के आईटी विंग के जरिये बैंगलुरू स्थित बीसीआईटीएस कंपनी को पानी-सीवरेज के बिल बनाने का काम पंचकूला से शुरू किया गया था। बाद में धीरे धीरे बाकी अन्य शहरी राज्यों का भी काम सौंप दिया गया। अब तकनीकी कारणों से एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने उपरोक्त कंपनी से आगे काम न करवाने का फैसला किया। मुख्य प्रशासक पंकज यादव के स्तर पर तय किया गया कि एचएसवीपी के उस स्टाफ को काम पर लगा दिया जाए, जो पहले पानी और सीवरेज के बिल बनाता और बांटता रहा है। साथ ही जो लोग सेवानिवृत्त हो चुके उनकी जगह डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को लगाया जाए।
विज्ञापन

11 सेक्टरों में 14,798 उपभोक्ताओं तक पहुंचाना होता है बिल
कार्यकारी अभियंता डीके आहुजा ने बताया कि शहर में 11 सेक्टर हैं, जिनमें 7748 घरों में पानी और 7050 घरों में सीवरेज के कनेक्शन हैं। सेक्टर एक, दो, तीन, चार व चार एक्सटेंशन, पांच, छह, 14, 34, 35 और 36 आदि सेक्टरों में कुल 14798 उपभोक्ताओं को पानी और सीवरेज के बिल बनाकर पहुंचाना होता है। मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद पानी और सीवरेज के बिलों को बनाने और बांटने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पहली अक्तूबर से पूरी व्यवस्था संभाल ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें