फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर रोकने में एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित : डॉ. सतपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता की जानकारी दी गई। सर्वाइकल कैंसर रोकने में एचपीवी वैक्सीन के पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सतपाल ने कहा कि 14 वर्ष तक की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी वैक्सीन का कार्यक्रम चलाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक किशोरी को एचपीवी टीका लगाकर शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में एचपीवी वैक्सीन के विरुद्ध भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं जो बेबुनियाद हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से मौतों के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। जांच के बाद ही एक्टिव वैक्सीन लगाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग को मिली है। अभिभावकों को निसंकोच बच्चियों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी के तहत आने वाले स्टाफ को जागरूक किया गया। इस मौके पर एएनएम, आशा वर्कर, एलएचवी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है एचपीवी वैक्सीन : डॉ. कमला

कलानौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कमला वर्मा की अध्यक्षता में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाती है। इसके तहत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी की वैक्सीन लगाई जाता है। यह टीका सरकार निशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की पहचान व बचाव के लिए वैक्सीन ही नहीं, नियमित जांच भी जरूरी है। एचपीवी वैक्सीन लगने के बाद भी जांच कराना जरूरी है। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. तेज सिंह, डॉ. विवेक गेरा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. सतीश रोहिल्ला, डॉ. विक्रम, डॉ. सलोनी, डॉ. रश्मि, डॉ. रजनी आदि भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन



फोटो कैप्शन सौजन्य अस्पताल



डॉ. कमला वर्मा के साथ बैठे वैक्सीन लगवाने आए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें