फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चले हाउसफुल तो कही रही एवरेज

Sat, 19 Dec 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले को लेकर शहर के सिनेमाघरों में सामान्य स्थिति रही।
विज्ञापन


किसी सिनेमाघर में शुरुआत के शो हाउसफुल रहे तो किसी में औसत दर्शक ही फिल्म देखने पहुंचे। उधर, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने एमडीयू गेट के सामने शव यात्रा निकालते हुए शाहरुख का पुतला जलाया।

अभिनेता शाहरुख खान के असहिष्णुता को लेकर दिए विवादास्पद बयानों के बाद आई दिलवाले फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई।

उनके बयानों को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों के माध्यम से विरोध जताया जा रहा था। यहां तक की लोगों से अपील की जा रही थी कि वह फिल्म देखने न पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के सिनेमाघरों की स्थिति पर नजर डाले तो सत्यम सिनेमा में फिल्म के नौ शो दिखाए गए, जिसमें शुरुआत के चार शो हाउसफुल रहे, जबकि बाकी शो में भी दर्शकों की संख्या ठीक रही। इसके अलावा शीला सिनेमा में भी फिल्म को लेकर दर्शक औसत संख्या में रहे। सामान्य फिल्मों की भांति दिलवाले को भी दर्शकों ने ऐसा ही रिस्पोंस दिया। शहर के अन्य सिनेमाहाल में भी फिल्म को लेकर दर्शकों में सामान्य स्थिति रही। उधर, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने दोपहर को एमडीयू कैंपस में शाहरुख खान की पुतले की शव यात्रा निकाली और पुतले का दहन किया। छात्र नेता सुधीर सहारण, प्रदीप, मंदीप, भोलू, जगपाल संसरवाल, मोहित, निपुण, वरूण, सागर और पंकज शामिल रहे।
विज्ञापन


यह बोले सिनेमाघर संचालक
 - सत्यम सिनेमा के मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि रिलीज के साथ ही फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला है। सभी शो अच्छे चल रहे हैं। फिल्म का किसी ने कोई विरोध नहीं किया।
 - शीला सिनेमा के मैनेजर संतलाल अरोड़ा ने बताया कि दिलवाले फिल्म के दो शो दिखाए गए। दोनों ही शो में दर्शकों की संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें