फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी का झांसा देकर होटल संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। होटल संचालक पर विवाहिता (25) ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। पुरानी सब्जी मंडी थाने में आरोपी होटल संचालक चिड़ी गांव निवासी भोलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विवाहिता ने बताया कि उनकी 2021 में शादी हुई थी। शादी से एक बेटी भी है। पति से अनबन के चलते वह मायके में आ गईं। दोनों के बीच अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात चिड़ी निवासी भोलू से हुई। आरोपी ने होटल के कमरे में शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन

फरवरी में वह गर्भवती हो गई। उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने गर्भपात करवा दिया। गर्भपात के बाद उसने शादी के लिए कहा तो न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

....
किराये पर होटल चला रहा आरोपी, जज के सामने पीड़िता के बयान दर्ज
जांच में पता चला है कि आरोपी भोलू नए बस स्टैंड के पास किराये पर लेकर होटल चलाता है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर शनिवार को जज के सामने बयान दर्ज करवाए हैं। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
- सुशील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें