फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राॅपर्टी डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई अस्पताल शिफ्ट की योजना : समिति

Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 25अस्पताल की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भगवानपुर गांव में प्रस्तावित अस्पताल को कहीं और शिफ्ट करने की योजना प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। यह आरोप अस्पताल संघर्ष समिति ने लगाया है। वहीं 200 बेड के अस्पताल को लेकर रामगढ़ भगवानपुर में धरना जारी है।
सरपंच के पति अनिल पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि जब स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अस्पताल के लिए जमीन का निरीक्षण करने आई थीं, तो उनके साथ प्रॉपर्टी डीलर मौजूद थे, जबकि स्थानीय विधायक लक्ष्मण यादव मौके पर नहीं थे, जोकि विधानसभा में अस्पताल की मांग को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर होता है कि पूरा मामला प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर चलाया जा रहा है और भगवानपुर पंचायत इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि जनस्वास्थ्य विभाग उनके गांव की जमीन पर वाटर टैंक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है। बिना अस्पताल की सरकारी घोषणा के वे एक ईंट भी नहीं लगने देंगे। अगर विभाग यहां जबरदस्ती कार्य करेगा तो वे बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंंत्री राव इंद्रजीत ने जिस प्रकार से हमसे से वादाखिलाफी की है। जल्द ही अभियान शुरू होगा। अभियान की शुरूआत अटेली विधानसभा से होगाी। हर गांव में हमारी पंचायत जाएगी और उनके वादे के बारे में बताया जाएगा। पूरे अहिरवाल में उनका अभियान चलेगा, गांव अब बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी में 200 बेड का सरकारी अस्पताल बनना है। इसके लिए भगवानपुर गांव ने फ्री जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया था। गांव के लोगों का कहना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने आश्वासन दिया था कि रेवाड़ी शहर के लिए वाटर टैंक प्रस्तावित है, उसके लिए भी जमीन उपलब्ध करवा दो, दोनों ही चीज बनवा देंगे। इसके बाद गांव ने वाटर टैंक के लिए 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री जनस्वास्थ्य विभाग के नाम करवा दी। मगर, अब अस्पताल किसी दूसरे गांव में बनाने पर बात चल रही है। इसी को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें