फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के दो दिन बाद महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में ऋषि नगर निवासी महिला 45 वर्षीय सपना की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करवाया। परिजनों ने इस दौरान अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई के बिना शव उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। जिसके बाद मृतका का नागरिक अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका सपना के पति राजाराम ने बताया कि उनके बेटे की दो दिन पहले शादी हुई थी। लॉकडाउन के कारण यूपी से दुल्हन लेने पांच आदमी गए थे। उसके बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन सपना की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।
12 घंटे की बजाय दो घंटे के अंतर में चढ़ाया खून
मृतका के बेटे गौरव ने बताया कि उसकी मां सपना को जोड़ों में गठिया की शिकायत थी। उसी के इलाज के लिए शनिवार सुबह 11 बजे अस्पताल में उसकी मां को दाखिल करवाया था। यहां चिकित्सक ने कहा कि उसकी मां में खून की कमी है, जिस कारण उसे खून चढ़ाना पड़ेगा। गौरव ने बताया कि उसकी मां को खून की पहली बोतल चढ़ाई गई। यह तेजी से चढ़ाई गई और दूसरी बोतल दो घंटे के अंतराल में ही चढ़ा दी गई। उसकी बहन ने दूसरी बोतल इतनी जल्दी चढ़ाने का कारण पूछा तो चिकित्सक ने उसे डांट दिया। गौरव ने बताया कि पहली बोतल के बाद दूसरी बोतल खून की चढ़ाने में कम से कम 12 घंटे का अंतर होना चाहिए। 2 घंटे के अंतर में ही दूसरी बोतल चढ़ाने से उसकी मां की तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन

गौरव के अनुसार उसकी मां की तबीयत बिगड़ते देख चिकित्सक ने खून चढ़ाना बंद कर कई तरह के टीके और दवाएं दी, लेकिन मां की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मां की मौत हो गई। गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी मां को शनिवार रात भी चिकित्सकों ने ठीक से नहीं देखा। गौरव का आरोप है कि उस दौरान भी कंपाउंडर उसकी मां को अलग-अलग तरह की दवाएं व टीके देता रहा।
चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन
पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं होती वे शव नहीं लेंगे। उसके बाद मौके पर पार्षद अनिल जैन पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजनों ने शव लिया। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया।
मृतका का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव का विसरा जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा।
-इंस्पेक्टर अनिल कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार।
-----------------
मृतका के पति राजाराम की शिकायत आई है। इस संबंध में सीएमओ से मामले की जांच करवाई जाएगी। सीएमओ के संज्ञान में मामला डालकर डॉक्टरों का बोर्ड गठित करवाएगा जाएगा, जो मामले की जांच करेगा। चिकित्सक अगर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डीएसपी जोगिंद्र, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें