फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गद्दी खेड़ी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, आठ घायल; कार चालक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर

Tue, 25 Feb 2025 02:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गद्दी खेड़ी रोड पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 26 वर्षीय नीलम (निवासी गद्दी खेड़ी) और 64 वर्षीय जयवीर (निवासी मदीना) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में सवार छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पीजीआई में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें