फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा पिता-पुत्र ने किसानों से किया विश्वासघात : कृष्णमूर्ति

विज्ञापन
11सीटीके02-अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा राज्य प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा। अमर
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। बाप-बेटा ने किसानों का नुकसान करने के सिवाय कुछ नहीं किया। अपने 10 वर्ष के शासन में भूपेंद्र हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई चुनाव क्षेत्र में भी कुछ नहीं किया। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट तक लागू नहीं की। ये आरोप पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने लगाए हैं। वह सोमवार को वर्धमान एनक्लेव स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वामीनाथन कमीशन की जगह एक ओर कमीशन का गठन किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा काे इसका चेयरमैन बनाया गया। इसके बावजूद वे अपने पार्टी के कमीशन की किसान हितैषी रिपोर्ट तक लागू नहीं कर पाए। हुड्डा को फ्लाॅप मुख्यमंत्री करार देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि वे वर्ष 2014 में 65000 सरकारी नौकरियां भी नहीं दे सके। इन खाली पदों को भाजपा ने भरा। हुड्डा परिवार का राजनीतिक अंत हो चुका है। इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास हुड्डा परिवार में टूट चुका है। वर्ष 2029 में पिता-पुत्र कहीं नजर नहीं आएंगे। ये अपने ही घर में चुनाव हारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकड़ौली कलां में किसान पंचायत 16 को
पूर्व मंत्री ने गढ़ी सांपला किलोई के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह 16 फरवरी को मकड़ौली कलां अड्डे पर किसान पंचायत करेंगे। इसमें किसान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। इसमें डबल इंजन सरकार ने किसानों के लिए काम किए हैं। इनके बारे में लोगों को बताया जाएगा। किसानों की समस्याएं सुन कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने 100 वर्षों से अधिक समय में किसानों व मजदूरों की सेवा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें