10...पटवार व कानूनगो एसोसिएशन रोहतक की ओर से आयोजित विदाई सम्मान समारोह में नायब तहसीलदारों के
रोहतक। पटवार और कानूनगो एसोसिएशन ने शुक्रवार को तहसील पटवार भवन में विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर हाल ही में कानूनगो से नायब तहसीलदार पर पदोन्नत हुए जिले के 6 साथियों देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, हरीश अरोड़ा, मनोज दलाल, बलराज मालिक और जदीद चंद्र पराशर का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
समारोह में रोहतक तहसील के नायब तहसीलदार दीपक धांगर, एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल, जिला प्रधान पवन कुमार, आशीष, विनोद पटवारी, रवि पटवारी, राजेश पटवारी, संदीप पटवारी, परवीन हुड्डा, भागवत दयाल आदि पटवारी और कानूनगो उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत नायब तहसीलदार को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद