फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : हत्यारोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। काहनी के सपना हत्याकांड के आरोपियों को सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके लिए अदालत में याचिका दायर कर दी है। सोमवार को अदालत से अनुमति मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हत्यारोपी भाई संजू, राहुल, गौरव व अंकित उर्फ बाबा को पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। सपना की हत्या व उसके देवर साहिल पर जानलेवा हमले के आरोप में अब गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 18 नवंबर को काहनी गांव निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि उसके भाई सूरज ने तीन साल पहले गांव की सपना से कोर्ट मैरिज की थी। अब दो साल से भाई व भाभी गांव में ही रह रहे थे। सपना के परिजन शादी से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज भाई संजू अपने साथियों के साथ घर में घुसा और सपना की गोली मारकर हत्या कर दी। वह बचाव में आया तो उसे भी गोली मार दी। सदर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें